10 वीं और 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के घर जाकर शिक्षकों ने उपरना ओढ़ा कर किया अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात शिक्षकों द्वारा 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के घर जाकर विधार्थियों का उपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया।राउमावि सेरिया ने सेकंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी का शानदार परिणाम (100%) देकर जिले में सेरिया का परचम लहराया। विद्यार्थियों की लगन एवं मेहनत तथा अध्यापकों के कठोर परिश्रम की बदोलत कक्षा 12 वि विज्ञान वर्ग का प्रथम वर्ष में ही परिणाम 100% रहा। साथ ही 10 वि एवं 12 वि कला वर्ग का परिणाम भी 100 % रहा। सभी विद्यार्थियों,प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ को बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दी गई।विधालय के अंबालाल जोशी,अरविंद सर एवं साथी स्टाफ द्वारा 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के घर जाकर विधार्थियों का उपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया।रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!