नवनिर्मित सभागार में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए आपने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना व एकता की दिशा में यह प्रकल्प महती भूमिका निभायेगा। मौके पर स्थानीय
विधायक चाऊ जिगनू नामचूम की गौरवमयी उपस्थिति रही। विप्र फाउंडेशन द्वारा यहाँ 54 फिट ऊँची पंचधातु की मूर्ति स्थापित की जा रही है। महंत हरिशरण दास के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन उपरांत आज से स्थापना कार्य आरम्भ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीयजन व आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। मूर्ति प्रतिष्ठा समिति के संयोजक विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा सालासर ने कहा कि विगत चार वर्षों से संस्था के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत अब रंग लाने लगी है। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के रमेश शास्त्री संजय त्रिवेदी कौशल शर्मा रघु शर्मा ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया।यज्ञ जानकारी विप्र
फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी और बताया कि विप्र फाउण्डेशन की परशुराम कुंड तीर्थोन्नयन राष्ट्रीय समिति विप्र फाउण्डेशन द्वारा अलौकिक तीर्थ परशुराम कुण्ड पर तेजमूर्ति भगवान परशुराम की 51 फिट कास्य मूर्ति स्थापना का शुभ शिलान्यास अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार के कर कमलों से सम्पन्न हुआ था जिसमें उस अवसर पर पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेशWhatsApp us