ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक परशुराम तीर्थ के विकास से देश और सशक्त होगा:अर्जुनराम मेघवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ। अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुण्ड पर समरसता के देवता चिरंजीवी भगवान परशुराम के श्रीचरणों की विधिपूर्वक स्थापना कर देश के विधि व न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बडा संदेश दिया। न्याय मंत्री ने मूर्ति स्थापना की विधिवत शुरुआत की। तीर्थ क्षेत्र में आपने पौधारोपण भी किया। नवनिर्मित सभागार में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए आपने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना व एकता की दिशा में यह प्रकल्प महती भूमिका निभायेगा। मौके पर स्थानीय विधायक चाऊ जिगनू नामचूम की गौरवमयी उपस्थिति रही। विप्र फाउंडेशन द्वारा यहाँ 54 फिट ऊँची पंचधातु की मूर्ति स्थापित की जा रही है। महंत हरिशरण दास के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन उपरांत आज से स्थापना कार्य आरम्भ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीयजन व आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। मूर्ति प्रतिष्ठा समिति के संयोजक विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा सालासर ने कहा कि विगत चार वर्षों से संस्था के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत अब रंग लाने लगी है। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के रमेश शास्त्री संजय त्रिवेदी कौशल शर्मा रघु शर्मा ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया।यज्ञ जानकारी विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर मेहता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी और बताया कि विप्र फाउण्डेशन की परशुराम कुंड तीर्थोन्नयन राष्ट्रीय समिति विप्र फाउण्डेशन द्वारा अलौकिक तीर्थ परशुराम कुण्ड पर तेजमूर्ति भगवान परशुराम की 51 फिट कास्य मूर्ति स्थापना का शुभ शिलान्यास अमित शाह गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार के कर कमलों से सम्पन्न हुआ था  जिसमें उस अवसर पर पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
चाऊना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश विशिष्ट उपस्थिति किरेन रिजिजू
केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री नाकाप नालो पर्यटन मंत्री अरुणाचल प्रदेश और मूर्ति के शिल्पी नरेश कुमावत मूर्ति की उपस्थिति में शनिवार 21 मई 2022 को शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था l जिसमें सदस्यवृन्द विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी उदयपुर भी उपस्थित रहें

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!