अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों को “आओ मंदिर चलें” आंदोलन की ओर से दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। हाल ही में अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना ने समूचे देश को शोक में डुबो दिया। इस भीषण दुर्घटना में कई निर्दोष यात्रियों की अकाल मृत्यु हो गई। उनकी आत्मा की शांति हेतु कल “आओ मंदिर चलें” भक्ति आंदोलन की ओर से सेक्टर 6 में शिव कॉलोनी स्थित पार्क के शिव मंदिर प्रांगण में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंदोलन से जुड़े अनेक श्रद्धालु भक्त एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से पांच बार गायत्री मंत्र का जाप किया। सभी भक्तों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभा में उपस्थित भक्तों ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से दिवंगत आत्माओं के परिजनों तक यह भी संदेश पहुंचना था कि एक राष्ट्र, एक परिवार के भाव से हम सब एक-दूसरे के दुःख में सहभागी हैं। भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की और भविष्य में देश में सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसके लिए ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की।
रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!