एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से पांच बार गायत्री मंत्र का जाप किया। सभी भक्तों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभा में उपस्थित भक्तों ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से दिवंगत आत्माओं के परिजनों तक यह भी संदेश पहुंचना था कि एक राष्ट्र, एक परिवार के भाव से हम सब एक-दूसरे के दुःख में सहभागी हैं। भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की और भविष्य में देश में सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसके लिए ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की।WhatsApp us