सलूम्बर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मुख्यालय उदयपुर के अधीन संचालित जनजाति आवासीय विद्यालय सलूंबर में कक्षा 6 हेतु निर्धारित 50 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 19 जून 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे जनजाति आवासीय विद्यालय सलूंबर के विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए एसटी वर्ग की वे समस्त बालिकाएं पात्र होगी जिन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समय में आवेदन किया है। सभी बालिकाएं परीक्षा अवधि से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे और साथ में अपनी आधार कार्ड की कॉपी अपना आवेदन पत्र तथा फोटो लेकर आवें। यह जानकारी विद्यालय के नरेश कुमार चाष्टा ने दी