जे एस जी मेन द्वारा सुखाड़ियां समाधि पार्क में चार दिवसीय योग शिविर हुआ आरम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रीजन के तत्वाधान में जेएसजी मेन उदयपुर द्वारा चार दिवसीय योग शिविर शहर के सुखाड़िया समाधि पार्क में आज प्रातः 6 बजे से आरम्भ हुआ जो 7. 30 बजे समाप्त हुआ। शिविर में योगाचार्य विशाल अग्रवाल एवं ऋषिल नारायण मिश्रा के सानिध्य में योगभ्यास कराया। जेएसजी आई एफ मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष जे. अरुण माण्डोत ने बताया कि चार दिवसीय योग शिविर का समापन 20 जून को होगा। इस अवसर पर जेएसजी आईएफ मेवाड़ रीजन के सचिव जे. आशुतोष सिसोदिया एवं जेएसजी मेन उदयपुर के अध्यक्ष के एस नलवाया, सचिव गौतम नागोरी शिविर संयोजक जे.सुभाष मेहता जे. सुभाष मेहता जे.कमल कोठारी ने योगाचार्य विशाल अग्रवाल एवं ऋषि नारायण मिश्रा का उपरणा ओढाकर सम्मान किया गया। शिविर में योगाचार्य शुभा सुराणा श्वेता चण्डालिया और प्रिया कालरा द्वारा योग सिखाया जाऐगा। शिविर सहसंयोजक जे.नरेंद्र कुमार सेठ विशाल अग्रवाल ठाकुरदास वैष्णव घनश्याम नागदा अभय चित्तौड़ा गोपाल कनेरिया सागरमल मोगरा स्वदेश सक्सेना मिडिया प्रभारी रमेश चौधरी नारायण सेन एवं मातृशक्ति सहित 100 संभागी उपस्थित थे।
रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!