मिन्दोडा ग्रामवासियों ने रास्ते पर अतिक्रमण हटाने का जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले  में नईझर ग्राम पंचायत में मिन्दोडा ग्रामवासियों ने रास्ते पर अतिक्रमण हटाने और सीमांकन करने का अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने ज्ञापन में बताया कि जिलें के जयसमन्द ब्लॉक की ग्राम पंचायत नई झर के राजस्व गांव मिन्दोडा राजस्व रिकॉर्ड में खसरा संख्या 534 में 0.6100 है जमीन पर रास्ता दर्ज है परंतु स्थानीय प्रभावशाली लोगों के द्वारा रास्ते के दोनों तरफ से पक्की दीवार का निर्माण किया जा रहा है जो कि हमारे गांव मिन्दोडा मंगरा में आने- जाने का मात्र एक ही रास्ता है क्योंकि तीनों दिशाओं में पानी भरा रहता है जयसमंद झील का हमारे समस्त ग्रामीणों के द्वारा उप तहसील जयसमंद कार्यालय में रिपोर्ट प्रेषित की गई थी लेकिन विभाग द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है जिससे समस्त राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना कर करना पड़ रहा है रास्ते में निर्माण के पत्थर और रेती आदि होने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है। ज्ञापन में समस्त ग्रामवासी निवेदन किया हैं कि मौके पर टीम भेजकर जांच करें और अतिक्रमण हटवा कर रास्ते के दोनों तरफ से पत्थरगढी व सीमा ज्ञान करवा कर राहगीरों एवं ग्रामीणों को राहत प्रदान करावें।
रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!