सलूम्बर। अंजुमन बाहर का शहर द्वारा सायंकाल मदरसे में मोहर्रम के ताजियें बनाने को लेकर बैठक रखी गई जिसमें सदर मोहम्मद यूसुफ साहब की सदारत में सेकेट्री लियाकत ख़ान ने बताया कि चांद दिखाई देने पर इस्लामिक नया साल शुरू हो जाएगा। साथ ही दिनांक 6 या 7 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार चांद दिखने के मुताबिक़ मनाया जाएगा। बैठक में
मोहर्रम के त्योहार को लेकर सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें मोहर्रम ताजिया बनाने की जिम्मेदारी फ़ैज़ान ख़ान सोहिल खान ग़ुलाम मुस्तफा फ़ैज़ान मकरानी मक़सूद भाया के साथ उनकी कमेटी को सौंपी गई और अखाड़ा की ज़िम्मेदारी रशिद ख़ान को दीं। शेष दूसरें सभी प्रोग्राम की तैयारीयां कमेटी मेंबरान को सौपी गई। तैयारी बैठक में मौजूद सदर मोहम्मद यूसुफ़ नायाब सदर नियाज़ मोहम्मद
सेक्रेटरी लियाकत ख़ान जनरल सेक्रेटरी हसन खा पूर्व सदर हबीबुर्रहमान मोहम्मद हुसैन आसिफ़ खान पूर्व पार्षद इरशाद अहमद एडवोकेट मोहम्मद सोहिल इरशाद मोहम्मद पार्षद समीर मंसूरी फ़ज़लू ख़ान अख़्तर खान सिराज ख़ान वाहिद खा शेज़ाद ख़ान इरफ़ान अहमद वसीम ख़ान अब्दुल रब्बानी आदिल मंसूरी मोहसिन खान मोईन ख़ान गनी मोहम्मद सलाउद्दीन ख़ान असलम ख़ान अमजद ख़ान सब्बीर ख़ान मजीद खान सोनू रज़ा सोयब रज़ा रहूफ़ रज़ा और फन्ने ख़ानआदि मौजूद रहे।








