उदयपुर आगामी 27 जून को प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर शहर में तैयारियाँ जोरों पर हैं। जिला कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस विभाग ने मंगलवार को यात्रा मार्ग पर व्यापक रूट मार्च किया, जिसमें अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से
निरीक्षण किया इस रूट मार्च का नेतृत्व एडीएम सिटी वार सिंह ने किया। उनके साथ नगर निगम, स्मार्ट सिटी, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के अधिकारी और रथयात्रा आयोजन से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, बिजली, पानी, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर समन्वित योजना पर चर्चा की गई अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों की पहचान करते हुए वहाँ विशेष सतर्कता
बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह रथयात्रा शांतिपूर्ण, भव्य और पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।रथयात्रा को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। श्रद्धालुओं और नागरिकों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निगरानी और व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिए हैं।









