तीन दिवसीय निःशुल्क मधुमेह जांच मौसमी बीमारी ,स्त्री रोग एवं स्वर्ण प्राशन संबंधित शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर 25 जून आयुष विभाग उपनिदेशक उदयपुर एवं आयुष विभाग जिला सलूंबर के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेद औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर )देवगांव सलूंबर में तीन दिवसीय नि:शुल्क मधुमेह जांच एवं मौसमी बीमारी स्त्री रोग एवं स्वर्णप्राशन संबंधित शिविर का आयोजन किया गया
शिविर प्रभारी डॉ. अश्विनी जोशी ने बताया कि बदलते हुए मौसम और रक्तचाप मधुमेह रोगों के साथ ही स्त्रीयों में दुर्बलता अनियमित माहवारी श्वेत प्रदर रक्त अल्पता आदि रोग बढ़ रहे है जिसके तहत आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजकीय आयुर्वेद औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर ) देवगांव सलूम्बर में मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय के साथ ही नि:शुल्क मधुमेह रक्तचाप की जाँच की गई जिसमें कुल 62 रोगियों ने शिविर का लाभ लिया बच्चों में एकाग्रता रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें कुल 33 बच्चे लाभान्वित हुए इस शिविर में कंपाउंडर योगेश कुमार जोशी योग प्रशिक्षक कैलाश पटेल ने अपनी सेवाएँ दी

और पढ़ें

error: Content is protected !!