ग्राम पंचायत बेड़ावल में जलवायु अनुकूलन कृषि परंपरागत बीज वितरण पर कार्यक्रम रखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला के ग्राम पंचायत बेडावल में दिनांक 24/06/2025 को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बेडावल और भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पहाड़ा पर वसुधा विकास संस्थान सलूंबर राजस्थान द्वारा *जलवायु अनुकूलन कृषि परंपरागत बीज वितरण पर कार्यक्रम रखा* गया जिसमें लसाडिया ब्लॉक एवं ब्लॉक धरियावाद से 30 गांव से आदिवासी समुदाय के 100 किसान की उपस्थिति रही। परंपरागत बीज ज्वार 2kg,उड़द 1 kg, रागी 1kg के बीज 100 किसानों को वितरण किए गए। प्रशिक्षणकर्ता रविंद्र कुमार मीणा पंचायत सहायक बेड़ावल और देवीलाल मीणा कृषि पर्यवेक्षक पहाड़ा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
1.प्रशिक्षण में जलवायु अनुकूलन कृषि कैसे की जाती है इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया
2.कृषि संबंधित सरकार के विभिन्न योजनाएं को कैसे प्राप्त किया जाता है जिसका पूरा प्रोसेस समझाया गया जैसे विभिन्न योजनाएं,तारबंदी पाइपलाइन, बैल प्रोत्साहन राशि , खेत समतलीकरण, जैविक खाद , जीवा अमृत, सौर ऊर्जा, कृषि यंत्र। 3.फसलों में लगने वाले मौसमी रोग का उपचार कैसे किया जाता है जानकारी प्रदान की गई। 4.पंचायत सहायक रविंद्र जी द्वारा महात्मा गांधी नरेगा के तहत भूमि समतलीकरण को निर्माण पशु सेड, आवास योजना आदि से जुड़ने हेतु जनकारी प्रदान की गई। 5.सभी किसानों ने रासायनिक खाद एवं कीटनाशक दवाइयां का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में लसाडिया ब्लॉक एवं ब्लॉक धरियावाद के 30गांव से 100 महिला पुरुष किसान एवम् वसुधा विकास संस्थान सलूंबर से गोपी लाल जी राव, कौशिक सालवी, मेघराज मीणा, नारायण मीणा, गोतम मीणा की भागीदारी रही

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!