हरिद्वार यात्रा वापसी पर सफल कलश यात्रा एवं प्रसादी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा (भबराना), सलूंबर जिले के कोठार गांव में स्वर्गीय लाली बाई/स्वर्गीय हमीरा जी के मरणोपरांत उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पुत्र चंदूलाल,कन्हैयालाल,पौत्र कपिल द्वारा हरिद्वार में उनकी अस्थि विसर्जित कर हरिद्वार यात्रा की वापसी पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो शांतिपूर्ण सफल हुआ। कलश यात्रा में समाज के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सम्मिलित होकर इस आयोजन को सफल बनाया। कलश यात्रा कन्हैयालाल लाल के घर से होते हुए मुख्य गांव से होकर चंदू लाल के घर से होते हुए वापस लौटी।उसके बाद गंगा माई का प्रशाद, कंठीमाला ओर गंगाजल का वितरण किया गया। देवी बाई/स्व. रमेश, प्रताप देवी/चंदू लाल, मंजू देवी/कन्हैयालाल, हेतल/हितेश, भाविका/कपिल, विकास, विजय, रंजना, कुलदीप आदि परिवारजनों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!