दिनांक 27/06/2025
विगत पाँच वर्षों से सोसाईटी समाज हित में कार्यरत है व सोसाईटी के सभी सदस्यों के सहयोग एवं प्रयासों से इस सोसाईटी को राज्य सरकार की सिफारिश पर नगर विकास प्रन्यास द्वारा सामुदायिक भवन व छात्रावास हेतु गुखर मगरी, पटवार सर्कल तीतरड़ी में राष्ट्रीय राज्य मार्ग सं.48 एवं उदयपुर-सलूम्बर मार्ग से मात्र 15 मिनट की पैदल दूरी पर भूमि आवंटित की गयी है। इस कार्य में गणेश लाल पंचोली, पी. आर. सालवी, किशोर कुमार बुनकर व प्रेमचन्द सालवी, रामलाल पंचोली का विशेष योगदान रहा है जिन्होंने अथक प्रयास कर यह भूमि सोसाईटी के नाम आवंटित करवाई है। आगामी दिनांक 29.06.2025 को औदिच्य समाज भवन, दीनदयाल कोलोनी, डाल चौराहा रोड, सलूम्बर में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी समाजजन की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस बैठक में आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया जावेगा, साथ ही नये सदस्य बनाने व पूर्व सदस्यों के सहयोग से उक्त भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु कार्य योजना बनाना प्रस्तावित है। सभी पंचों, समाजजन एवं युवा साथियों से निवेदन है कि सालवी (बु.) वेलफेयर सोसाईटी छप्पन क्षेत्र के निमन्त्रण को स्वीकार कर दिनांक 29.06.2025 की बैठक में अवश्य पधार कर बैठक को सफल बनायें।









