कीचड़ से जाने से गांव के लोग की मजबूरी जिम्मेदारों ने की आंखें बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के ग्राम पंचायत गुड में रोड की की खस्ताहाल से लोग हुए परेशान गुड से बामणिया और खोडाव को जोड़ ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से कंक्रीट व गड्डों में तब्दील हो गया। लेकिन बारिश का मौसम शुरू होते ही जगह-जगह मार्ग पर पानी का जमावड़ा हो गया है। जिससे मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। समाजसेवी महेंद्र चौधरी राजू भाई ने बताया कि सलूम्बर से गुड जाने वाला व बामणिया से खोड़ाव आने वाले दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह हो गई है कि। आए दिन दुपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहें हैं। इसे जिम्मेदारों की अनदेखी कहें या लापहरवाही, इसका खामियाजा राहगीरों व ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बता दें कि 1/7/2025 से स्कूल शुरू होने वाले हैं। यदि उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बच्चों को आने-जाने में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने मार्ग को सही करने की मांग की है।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!