बांसवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात पूर्व प्रेमी ने महिला टीचर की सरेआम तलवार से हत्या की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांसवाड़ा: जिले के कालिंजरा बस स्टैंड पर आज सुबह एक खौफनाक घटना ने सबको दहला दिया। एक महिला शिक्षक पर उसके पूर्व प्रेमी ने सरेआम तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतका शिक्षक सुबह 11:30 बजे बस का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी महिपाल कार से वहां पहुंचा और मौका मिलते ही तलवार निकाल कर उस पर पेट में कई वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को पहले कालिंजरा अस्पताल और फिर गंभीर हालत में बांसवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!