
अव्यवस्थाओं व नवाचार को लेकर मंगलवार को सामूहिक बैठक समाजसेवी गजराज सिंह गांव रामा की मौजूदगी
मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं, साफ-सफाई व मंदिर में सोने-चांदी सहित अन्य चढ़ावे और मंदिर कि दान-पेटी खोलने व राशि को लेकर
चर्चा हुई। इस दौरान स्थानीय ब्राह्मण औदीच्य परिवारों को समान रूप से मंदिर में सेवा-पूजा का अधिकार मिलने की चर्चा भी हुई। वहीं मंदिर विकास, व्यवस्था व चढ़ावे सहित अन्य हिसाब-किताब को लेकर सर्व समाज की आगामी बैठक सोमवार 7 जुलाई को मंदिर परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कंतोड़ा के स्वरूप सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी बैठक में आसपास सहित दूरदराज से करीब 500 लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, ईश्वर सिंह,तेज सिंह बस्सी, बाबूलाल मीणा गातोड़, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मीणा, कालूलाल पटेल वीरपुरा, कमलकांत शर्मा, सुरेश शर्मा, कचरूलाल प्रजापत वीरपुरा, हिम्मत सिंह डाल,अनोप सिंह, सुमेर सिंह,नाहर सिंह, निर्भय सिंह, तख्त सिंह, भीमराज सुथार,रतन सिंह, लाल शंकर शर्मा व छगन लाल शर्मा सहित आदि मौजूद रहें।WhatsApp us