सेमारी : शीतला सप्तमी पर कुराडिया में दो दिवसीय मेले का आयोजन,तैयारियों में जुटा पंचायत प्रशासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

                        संवाददाता जितेन्द्र पंचोली

सलुम्बर जिले के सेमारी निकट कुराडिया गांव स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में शीतला सप्तमी पर दिन दो दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर पंचायत प्रशासन एवम मंदिर मंडल कमेटी द्वारा अस्थाई दुकानों के लिए जमीन आवंटन की,मेले में चकरी डोलर झूले वालो ने झूले फिटिंग का कार्य शुरू किया,शीतला सप्तमी के दिन कुराडिया में प्रतिवर्ष की भांति मेला आयोजित होगा जिसकी तैयारियों को लेकर मंदिर पर रंग रोगन के साथ लाइटिंग सजावट की जा रही है,मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेमारी थाना पुलिस एवम सम्बंधित सभी प्रशासनिक सेवाएं मौजूद रहेगी,मेले में हजारो की संख्या आसपास क्षेत्र सहित दूरदराज से दर्शनार्थीयो एवम मेलार्थीयो की भीड़ रहेगी,मेले की विभिन्न तैयारियों को लेकर सरपंच संतोष देवी,उपसरपंच शंकर पटेल, समाजसेवी शांतिलाल मीणा,वार्ड पंच शिव कुमार मीणा,आशा देवी ,भोपाजी नाथू लाल सालवी,लक्ष्मण सिंह,गौतम लाल मीणा,कालू लाल पटेल,रघुवीर सिंह शक्तावत,सहित समस्त ग्रामवासी हर्षोल्लास के साथ तैयारियों में जुटे है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!