संवाददातानाथूलाल सालवी सलूंबर, आज सलूंबर में अखिल भारतीय किसान महासभा, राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कॉर्पोरेट भारत छोड़ो दिवस प्रतिरोध सभा कर मनाया गया। इसके तहत ट्रंप के टैरिफ डंडे और ब्रिटेन से सीइटीए आर्थिक समझौते के खिलाफ प्रतिरोध मार्च कर राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष व माले राज्य कमेटी सदस्य कामरेड गौतम लाल मीणा ने कहा कि हम ट्रंप के टैरिफ डंडे और ब्रिटेन से सीइटीए समझौते के खिलाफ। हम किसान व मजदूर संगठनों की ओर से विनम्र अपील है कि जिस प्रकार भारत के किसानों और मजदूरों पर कॉरपोरेट हमले किए जा रहे हैं उसके खिलाफ आज प्रतिरोध पूरे देश का किसान और मजदूर कर रहा हैं, क्योंकि आज कारपोरेट जगत का डंडा भारत के किसानों और मजदूरों पर सीधे तौर पर चलाए जा रहा है। भारत सरकार ने कॉर्पोरेट के संरक्षण के लिए 44 मजदूर कानून को चार संहिताओं में बदल दिया। कामरेड गोतम ने कहा कि ब्रिटेन के साथ किए गए व्यापार आर्थिक समझौते की समीक्षा की जाए। अमेरिका के द्वारा भारत पर बेतहाशा टैरिफ निर्यात पर 25 प्रतिशत व 25 प्रतिशत पेनल्टी, कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया गया है और भी कई तरह की पाबंदियां लगाने की धमकी दी जा रही है यह सब क्यों? क्योंकि भारत रूस से तेल खरीदता है व भारत अपना कृषि और डेयरी बाजार भी अमेरिका की लिए नहीं खोल रहा है। भारत सरकार अमेरिकी टैरिफ धमकी को सीधे तौर पर ठुकराये।
ऐक्टू जिला अध्यक्ष शंकर लाल मीणा ने कहा कि ब्रिटेन के साथ किए गए व्यापार आर्थिक समझौते को खत्म किया जाए। हाल ही में भारत व ब्रिटेन के बीच खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा व आर्थिक आत्मनिर्भरता पर सीधा हमला माना जा रहा है समझौते की तत्काल समीक्षा की जाए और इसे रोका जाए।
सरवणी पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शंकर लाल मीणा ने कहा कि किसान मजदूर का मानना है की कोई भी ऐसा व्यापार समझौता नहीं होना चाहिए जो किसानों और मजदूरों को नुकसान पहुंचा सकता हो। भारत को सभी देशों के साथ स्वतंत्र व्यापार का अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए, जिससे रूस के साथ व्यापार भी शामिल है। किसानों ने कहा कि भविष्य के सभी समझौते संसद की निगरानी में होने चाहिए ना की गुप्त प्रक्रिया के द्वारा। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए आज भारत की संप्रभुता, स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ज्ञापन सौंप ने वालों में प्रभु लाल मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि शंकर लाल मीणा, लिम्बाराम लोकेश पाया तालाब, जबीउल्लाह, जुबेर भाई सलूंबर, नानजी मीणा, धनराज भणोर, भीमराज, रामलाल, रतन भाई पाल सराड़ा व माले के नेताओं ने ट्रंप टैरिफ प्रतिरोध सभा को संबोधित किया व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।