17 और 19 वर्ष छात्र ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेमारी का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमारी के तत्वाधान में संस्था प्रधान अल्ताफ अहमद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक सेमारी की 17 वर्ष एवं 19 वर्ष की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त से 23 अगस्त तक सेमारी जिन तालाब मैदान पर किया जा रहा है। उदघाटन कार्यक्रम में चंद्रशेखर चौबीसा, दामोदर चौबीसा, राजीव सोनी,अम्बा लाल खटीक, हरमान राम,गजेंद्र वैष्णव, राजेश परमार, लक्ष्मीकांत वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव, मानसिंह मीणा , राजेंद्र मीणा, धुला राम मीणा, गणेश पटेल, शांतिलाल मीणा तथा अन्य शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता संयोजक चंद्रशेखर चौबीसा ने बताया कि उदघाटन मैच 19 वर्ष में उपला फला सदकड़ी और कुराड़िया के बीच खेला गया जिसमें कुराडिया विजेता रहा। दूसरा मैच 17 वर्ष में कुंडा और कुराड़िया के बीच मैच टाई रहा जिसमें सुपर ओवर में कुराड़िया विजेता रहा । 19 वर्ष के अन्य मैचों में सदकड़ी एवं कुंडा के मैच में सदकड़ी विजेता रहा। इंटाली गांव एवं पी एम श्री सेमारी के मैच में इंटाली गांव विजेता रहा।अंतिम मैच में भोराई पाल एवं सुरखंड का खेड़ा में भोराई पाल विजेता रहा। शुक्रवार को प्रथम चरण के शेष एवं अगले दौर के मैचों का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!