सेंट पॉल्स के नौनिहालों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजसमन्द जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नन्हे – मुन्हें बच्चों ने विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया के जन्मदिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल की ।
विद्यालय प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि 21 अगस्त को विद्यालय के व्यवस्थापक का 65 वां जन्मदिवस एक अनूठे ढंग से मनाया गया, कार्यक्रम के शुरुआत में व्यवस्थापक महोदय का स्वागत भारतीय परंपरानुसार तिलक, इकलाई और आरती द्वारा किया गया। कक्षा पहली और दूसरी के छात्र – छात्राओं ने विभिन्न वेशभूषा पहन कर अनोखे अंदाज में अपने व्यवस्थापक का स्वागत किया। कक्षा दूसरी की छात्राओं द्वारा मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यार्थियों ने फूल और कार्ड देकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों की उपस्थिति में केक काटा गया, तथा सभी विद्यार्थियों में चॉकलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने व्यवस्थापक महोदय के साथ 65 पौधे रोपित कर जन्मदिवस का एक अनोखा उपहार दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने विद्यालय परिवार के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकगण को धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही नौनिहालों का प्रकृति के प्रति प्रेम देखकर उनकी सराहना की और आशीर्वाद दिया

रिपोर्टर  अन्नू राठौर

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’