14 फीट का गेज वाला तालाब पानी से हुआ लबालब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा मानपुर । दिनांक 21/08/2025सलूंबर जिले के मानपुर गांव में  तालाब हुआ ओवरफ्लो। 14 फीट का गेज वाला तालाब पानी से हुआ लबालब। इस तालाब के पानी से चार पंचायतो मानपुर, बुडेल, लोहागढ़, साजनोत में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति होती है। यह तालाब सलूम्बर जिले का सबसे बड़ा तालाब है। लगातार हो रही बारिश के चलते छोटे छोटे नालों का पानी भी इस तालाब में आता है। आज तालाब में अत्यधिक पानी की आवक से ओवरफ्लो हुआ। जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब की देखभाल की जा रही हैं

संवाददाता नाथूलाल सालवी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!