वेद, पुराण, उपनिषद भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार – आशीष सिंहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आयड में भारतीय ज्ञान परंपरा व्याख्यान माला का आयोजन
उदयपुर: 21अगस्त2025 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आयड में सनातन पाठशाला समिति की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा व्याख्यान माला का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्राचीन विज्ञान , साहित्य,संस्कृति का अद्वितीय भंडार है जिसके कारण ही भारत विश्व गुरु के रूप में जाना जाता हैं । वेद,पुराण, उपनिषद रामायण,गीता ये सभी भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार हैं कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन गोपाल कनेरिया ने किया। उन्होंने प्रार्थना और प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने ध्यान योग की महत्ता समझाते हुए विद्यार्थियों को अल्पकालिक अभ्यास करवाया और बताया कि नियमित ध्यान से एकाग्रता, मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ता है विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा आमेटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया। अंत में सुलोचना जैन ने धन्यवाद ज्ञापन अर्पित किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!