सेमारी : बीमार गायों की सुरक्षा को लेकर परेशान गौशाला* *संचालक,जगह जगह टपक रहा बारिश का पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेमारी कस्बे के कुराडिया रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में बीमार गायों की सुरक्षा,इलाज व रखरखाव एवम देखरेख को लेकर गौशाला संचालक जगपाल सिंह जाट व्यथित है,बारिश के चलते गौशाला स्थल पर ढकी पॉलीथिन की छत से जगह जगह पानी टपक रहा है,जहा छोटे छोटे बछड़ो की देखभाल के साथ बीमार गायों को सुखी जगह में सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है,संचालक ने बताया कि हमारी आर्थिक स्थिति सही नही होने के बावजूद गायो की सेवा में तत्पर रहता हूं,लोगो से मदद भी मिल रही है लेकिन पशुओं की संख्या ज्यादा होने से पर्याप्त नही है,गौशाला में करीब 74 गाय फिलहाल में है,जिनके लिए चारे की व्यवस्था व बारिश के कारण गौशाला में टपक रहे पानी को रोकने के लिए तिरपाल या टीन शेड छत के लिए दानदाताओं व भामाशाओ से उम्मीद लगाए इन सभी गायो की सेवा में लगा हूं, कोरोना काल के समय पशुओं में हुई लंपी बीमारी की महामारी मे गायो को सडको पर तड़फता देख यहां बाड़े में लाकर उनका इलाज व चारा पानी की व्यवस्था की गई,सडको पर बेसहारा हालत में पशु पॉलीथिन खाकर मरते हुए देखा जहा से बेसहारा पशुओं का सहारा बनकर पशुओं की सेवा में तन मन धन , अपना अमूल्य समय सब लगा दिया साथ ही पूरा परिवार सेवा में लगा है पत्नी सुनीता सिलाई करकें घर परिवार के खर्च के साथ इन गायों के चारा पानी दवाई में खर्च करतीं हैं, अपना बेटा विद्यालय से आने के बाद इन गायों की देखभाल में मदद करता है, पूरे परिवार ने अपना सर्वस्व लगाया है, गौशाला संचालक जगपालसिंह जाट की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए मदद की गुहार लगाई है श्रीकृष्ण गौ सेवा सदन के लिए अनुदान दिलाने व गायों के लिए प्रयाप्त जमीन की सरकार से मांगा है साथ ही गौभक्तो दानदाताओं व भामाशाओ से अपेक्षा है गौ सेवा में अपना श्रेष्ठ योगदान दे

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!