सलूंबर में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। विद्या भारती संस्थान योजना के तत्वावधान में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त 2025 को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में समापन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अतिथियों ने भैयाओ को खेल के प्रति सम्मान और सद्भावना एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में प्रगति एवं स्वस्थ रहने का आशीर्वचन दिया। खेल प्रतिवेदन जिला खेल संयोजक श्री भंवर जी रेगर ने किया।कार्यक्रम में विजेता की घोषणा संस्था प्रधान द्वारा की गई एवं पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा वितरित किए गए । विद्यालय में भामाशाह  छगन जी सुथार, श्रीमती दीपिका सुथार का उपरना ओढाकर सम्मान किया गया। समापन की घोषणा जिला सहसचिव प्रभात  आमेटा द्वारा की गई।
मंच संचालन श्रीमति रमीला शर्मा ने किया।
अतिथियों का स्वागत एवं परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन संकुल प्रमुख  अनिलराज जोशी ने किया।
खेल आयोजन शारीरिक शिक्षक सेवानिवृत्त श्माकांत  सकरावत,देवीलाल जी गोखले देवीलाल  बुनकर,व नारायण  मीणा (कबड्डी) ने किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त  पानेरी,उपाध्यक्ष  लीलाधर  त्रिवेदी व दोनों परिसर के आचार्य दीदी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी खेल प्रमुख  प्रकाश  गर्ग ने दी। प्रतियोगिता में उदयपुर जिला के उपस्थित सभी विद्यालयों के दल प्रभारियों को मेडल व उपरना ओढाकर सम्मान किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!