
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त 2025 को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में समापन उत्साह और उमंग के
साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अतिथियों ने भैयाओ को खेल के प्रति सम्मान और सद्भावना एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में प्रगति एवं स्वस्थ रहने का आशीर्वचन दिया। खेल प्रतिवेदन जिला खेल संयोजक श्री भंवर जी रेगर ने
किया।कार्यक्रम में विजेता की घोषणा संस्था प्रधान द्वारा की गई एवं पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा वितरित किए गए । विद्यालय में भामाशाह छगन जी सुथार, श्रीमती
दीपिका सुथार का उपरना ओढाकर सम्मान किया गया। समापन की घोषणा जिला सहसचिव प्रभात आमेटा द्वारा की गई।WhatsApp us