
निकली यह पैदल यात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम बन गई है। गांव-गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, झंडों और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा पर निकले।यह वार्षिक यात्रा अम्बाजी माता के दरबार में हाजिरी देने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से की जाती है। यात्रा की शुरुआत सुबह तड़के पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इसके बाद श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ यात्रा पर निकल पड़े।भक्ति से सराबोर माहौल पैदल यात्रियों के काफिले में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल हैं। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोग यात्रियों के लिए पानी, फल, चाय और भोजन की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों के लिए चिकित्सा सहायता और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।प्रशासन ने किए खास इंतजाम स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेडिकल टीमें और वॉलंटियर्स भी यात्रा मार्ग पर तैनात हैं।
श्रद्धालुओं की भावना यात्रा में शामिल “हर साल मां अम्बाजी की शरण में जाने से आत्मा को सुकून मिलता है। चाहे मौसम कैसा भी हो, मां का बुलावा आते ही हम सब निकल पड़ते हैं।”अम्बाजी धाम में होंगे विशेष आयोजनWhatsApp us