हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत हजारों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ली शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेमारी। अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय) के बैनर तले संपूर्ण सलूम्बर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष अम्बा लाल खटीक के नेतृत्व में सेमारी, सराड़ा,सलूम्बर, झल्लारा, लसाड़िया और जयसमन्द ब्लॉकों के सभी विद्यालय की प्रार्थना सभा में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सलूंबर जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला सलूंबर के संरक्षक कृष्णकांत पानेरी संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में सलूंबर जिले में सभी शिक्षक एवं शिक्षार्थियों ने शपथ ग्रहण करते हुए अपने विद्यालय को एक तीर्थ का दर्जा देने और स्वयं संस्कारवान बनते हुए समाज को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया। जिले के सैकड़ो विद्यालय में शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों ने शपथ ग्रहण की।

रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!