सलूम्बर जिले के बरोड़ाके समीप बारोल जी मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा पर भव्य मेले का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के बरोड़ा गांव के समीप स्थित प्रसिद्ध बारोल जी मंदिर में भाद्रपद महीने के अंतिम रविवार को पूर्णिमा के साथ पारंपरिक मेला आयोजित हुआ। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान बारोल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर को रंग-बिरंगे पताकाओं, फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया मेले में बच्चों और युवाओं के लिए गतिविधियाँ, तथा खानपान की विविध दुकानों ने विशेष आकर्षण बटोरे। स्थानीय लोगो द्वारा भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मेले की संपूर्ण व्यवस्था व बारोल जी मंदिर , ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से की गई थी। सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की भी उचित व्यवस्था रही। ग्रामीणों ने मेले को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

रिपोर्टर हितेश सुथार नोली

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!