करंट का कहर: कपड़ों की दुकान में शॉर्ट सर्किट से दुकानदार की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर/झल्लारा। झल्लारा कस्बे के बस स्टैंड स्थित एक रेडिमेंट कपड़ों की दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में दुकानदार महेंद्र पुत्र चम्पालाल चौबीसा (निवासी झल्लारा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झल्लारा बस स्टैंड पर स्थित कपड़ों की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे करंट की चपेट में आने से महेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सलूंबर की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बड़ी बात:

स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!