रा.बा.उ.मा.विद्यालय भबराना में 69वीं जिला स्तरीय छात्रा वर्ग 17 व 19 आयु वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूंबर जिले की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में 69वीं जिला स्तरीय छात्रा वर्ग 17 व 19 आयु वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन कार्यक्रम हुआ।4दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 04/09/2025 को हुआ जिसमें 17 आयु वर्ग में 7टीमों ओर 19 आयु वर्ग में 8 टीमों में 17 आयु वर्ग की 59 बालिकाओं एवम् 19 आयु वर्ग में 83 बालिकाओं को मिलकर कुल 142 बालिकाओं ने भाग लिया।समापन दिवस पर दोनों आयु वर्गों के फाइनल मैच खेले गए।17आयु वर्ग का फाइनल मैच राजकीय माध्यमिक विद्यालय सगतड़ा ओर विवेक ज्योति माध्यमिक विद्यालय इंटालीखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय सगतड़ा विजेता रही साथ ही विवेक ज्योति माध्यमिक विद्यालय इंटालीखेड़ा उपविजेता रही।वही 19 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सराडा एवम् प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंड के बीच खेला गया,जिसमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सराडा विजेता रही साथ ही प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंड उपविजेता रही।इसके बाद समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थाप्रधान भगवतीलाल शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि नगराज मीणा,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान,सांसद प्रत्याशी प्रकाश बुज,अति विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष हेमराज सुथार,मंडल अध्यक्ष वालजी पटेल,सरपंच केशवलाल मीणा,वरिष्ठ कार्यकर्ता अनाड़ सिंह, नाथु सिंह मोकेला,ओबीसी ब्लॉक प्रकोष्ठ भूपेश कलाल,ब्लॉक महासचिव नाथूलाल सालवी,गोविंद भाई सुथार,संतोष जैन,पंचायत समिति सदस्य रमेश बरगोट, बीएपी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश डामोर, साजनोत सरपंच पूंजीलाल मीणा,लिम्बोद सरपंच मेगा मीणा,झाड़ोली पूर्व सरपंच खानू लाल मीणा,पूर्व सरपंच झल्लारा वालजी मीणा,पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा,महेंद्र सिंह सूरतावत,हरीश जोशी पानगावड़ा, परता मीणा मंडली उपस्थित रहे।साथ ही शिक्षा विभाग से परितोष शर्मा एसीबीईओ समग्र शिक्षा झल्लारा,राकेश शर्मा आरपी,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व अध्यक्ष केशव लाल मीणा, राजस्थान शिक्षक संघ पंचायतीराज के अध्यक्ष कन्हैयालाल सरवार, विशाखा संस्था के उमाशंकर शर्मा उपस्थित रहे।आयोजन के चारों दिवस में मुख्य निर्णायक यशपाल खटीक, सीनियर टेक्नीशियन जगदीश चंद्र चौबीसा, खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी केसर सिंह वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक,शारीरिक शिक्षक शीला मीणा,एवं संयोजक सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भैरु सिंह रहे साथी ही विभाग के द्वारा नियुक्त समस्त टेक्नीशियन एवं अन्य प्रतिनियुक्ति शिक्षकों का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा।उद्घाटन के दिन के भोजन की व्यवस्था भामाशाह लक्ष्मी लाल जैन के द्वारा की गई।दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमों को राजेंद्र कुमार जैन द्वारा 1100-1100 रुपए,भूपेश कलाल द्वारा 500-500 रुपए नकद ईनामी राशि दी गई।भामाशाह रमेश प्रजापत द्वारा एक दिन के भोजन की व्यवस्था की गई,साथ हीं प्रजापत समाज ने समापन के दिन के भोजन की व्यवस्था की।अंबिका पुस्तक भंडार भबराना द्वारा ट्रॉफी एवम् मोमेंटो प्रदान किए गए,जोधपुर मिष्ठान भंडार भबराना द्वारा समापन के दिन अल्पाहार की व्यवस्था किया गई,साथ ही प्रतियोगिता में चारों दिन के पेयजल की व्यवस्था नवल सिंह भाऊआवत द्वारा किया गई। प्रतियोगिता के आयोजन में सावरियां ग्रुप भबराना तथा सरपंच केशवलाल मीणा सहित समस्त भामाशाहों एवम् ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मुख्य अतिथि नगराज मीणा द्वारा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा कर ध्वज अवरोहण कर राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।सभी खिलाड़ी, अतिथि एवम् ग्रामीण भोजन ग्रहण कर आयोजन स्थल से विसर्जित हुए।

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!