डायाबांध तालाब छलका ग्रामीणों वं किसानों में उत्साह की लहर,देखने पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसमंद सलूंबरलगातार हो रही बरसात से जलस्रोत लबालब होने लगे हैं। जयसमंद ब्लॉक स्थित उदयपुर–सलूंबर मेगा हाईवे पर बने डाया बांध में दो दिन पहले हुई बारिश से पानी की तेज आवक के चलते डायाबांध छलक गया और एनिकट पर लगभग आधा इंच चादर बहती नजर आई। ग्रामीणों ने बताया कि केवड़े की नाल क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। वहां से निकलने वाली नदी एवं छोटे-मोटे नाले तेज रफ्तार से बहते हुए सीधे डाया बांध में गिरते हैं, जिसके चलते बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर क्षमता तक पहुँच गया और बांध ओवरफ्लो हो गया। डाया बांध से निकलने वाला अतिरिक्त पानी छोटी नदी के रूप में पलोदड़ा होते हुए टीडी नदी में जाकर मिलता है। पानी की यह निरंतर आवक न सिर्फ ग्रामीणों के लिए राहत का संदेश लेकर आई है, बल्कि किसानों के चेहरों पर भी रौनक आई।जल संसाधन विभाग सराड़ा के सहायक अभियंता धर्मेंद्र चौबीसा ने जानकारी दी कि डाया बांध की भराव क्षमता 12 मीटर है जबकि इसकी कुल जल क्षमता 12 पाइंट 40 मिलियन घन मीटर है। वर्तमान में बांध पूरी तरह से भर चुका है और अतिरिक्त पानी बहकर आगे निकल रहा है। बांध छलकने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे बांध स्थल पर पहुंचे और इस नज़ारे का आनंद लिया। किसान समुदाय में विशेष उत्साह है क्योंकि खेतों की सिंचाई और खरीफ फसलों की पैदावार को लेकर अब उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।

रिपोर्टर दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!