कथा पांडाल में कवि सम्मेलन का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ / श्री रामेश्वर महादेव मंदिर हाउसिंग बोर्ड में श्राद्ध पक्ष में पितृ कल्याणार्थ हेतु श्रीमद्भागवत सप्ताह संगीत मय ज्ञान यज्ञ का आयोजन विद्वान पंडित निरंजन शास्त्री (गादोला वालों) के द्वारा किया जा रहा है।
इसी निमित्त एक सरस राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत एवं धर्म से प्रेरित कवि सम्मेलन कल आयोजित हुआ l कवियों द्वारा काव्य पाठ पंडित निरंजन शास्त्री की उपस्थिति में किया गया ।
प्रारंभ में गीतकार हरीश व्यास ने अपने सुमधुर कंठ से मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की l कई गीत प्रस्तुत किए ।
हिंदी के वरद हस्त चंद्रप्रकाश द्विवेदी, राजेंद्र जोशी, कैलाश राव रसिक, धनपाल धमाका, वीर रस के सुरेंद्र सुमन, अर्जन- सर्जन के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रशेखर मेहता “आजाद” एवं कार्यक्रम के सूत्रधार अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश ‘सूरज’ ने कविताओं के माध्यम से सनातन धर्म और राष्ट्रीय भावनाओ से ओत प्रोत रचनाए प्रस्तुत की l कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री कुंवर प्रताप ने किया l

रिपोर्टर चंद्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!