सुखधाम वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवजीवन गरीबोत्थान सेवा संस्थान के संस्थापक सखा राम मेघवाल ने बताया की संस्थान द्वारा संचालित प्रकल्प सुखधाम वृद्धाश्रम मे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जयसमंद के निर्देशानुसार मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. गौरव चौधरी (PSC पलोदडा) अपनी पूरी टीम सहित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गजनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया।डॉ. चौधरी ने वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, हृदय गति, श्वसन जांच, पोषण स्तर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया वृद्धाश्रम प्रबंधन समिति के अनुसार मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पाठक द्वारा आदेश के अनुसार प्रत्येक 15 दिन में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इससे वृद्धजनों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी और समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।इस अवसर पर काउंसलर नरेश कुमार, सुमिला कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल बुनकर, पूर्व सरपंच रामजी मीणा (अमरपुरा) उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है वृद्धाश्रम प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया।

रिपोर्टर दिनेश शर्मा जयसमंद

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!