झल्लारा पुलिस द्वारा गीली लकड़ी के परिवहन करते ट्रक को किया जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के राजेश कुमार यादव जिला पुलिस अधीक्षक सलुम्बर के द्वारा जिले में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश की पालना मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल एंव हेरम्ब जोशी पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर के
सुपरविजन मे, थानाधिकारी थाना झल्लारा धर्मेन्द्रसिंह वाघेला के निर्देशन में थाना झल्लारा मय टीम द्वारा नाकाबंदी कर आसपुर की तरफ से एक ओवरलोडिंग ट्रक जो हरे तिरपाल से ढके हुए था। जिसे ड्राइवर को इशारा देकर रोड के किनारे रुकवाया। तिरपाल खुलवाया ओर देखा तो ट्रक मे गिली लकडी भरी हुयी थी।चालक से पूछताछ की गई तो उसके पास कोई भी आवश्यक कागजात नहीं मिले।जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता ने उक्त ट्रक को डिटेन कर थाने पर लाकर थाने में सुरक्षित खडा कर पहरा संतरी व मालखना इन्चार्ज को सभलवाया गया व वन विभाग अधिकारी झल्लारा को वन अधिनियम के तहत कानुनी कार्यवाही करने हेतु टेलीफोन व पत्र द्वारा सुचित किया गया। कांस्टेबल किरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार , कांस्टेबल यशपाल सिंह , नाकाबंदी में उपस्थित रहे, और मुख्य भूमिका निभाई।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!