अवैध बजरी स्टॉक को किया जब्त,झल्लारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में झल्लारा थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए राजेश कुमार यादव पुलिस अधीक्षक सलुम्बर के दिये गये निर्देशो की पालना मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बनवारी लाल एंव हेरम्ब जोशी पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर के सुपरविजन मे, थानाधिकारी थाना झल्लारा धर्मेन्द्रसिंह वाघेला के निर्देशन में अवैध 250 टन बजरी स्टोक जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।मामले की सूचना प्राप्त हुई कि साजनोत गांव के पास मुख्य मार्ग के पास बड़ा बजरी स्टॉक है जांच करने पर पता चला कि यह स्टॉक अवैध है।जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया।उक्त बजरी भण्डारण एवं खनन केशवलाल पिता कालु मीणा निवासी साजनोत द्वारा अवैध तरीके करना पाया गया है।जिस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही जारी है।धर्मेन्द्रसिह वाघेला थानाधिकारी पुलिस थाना झल्लारा,पुजीलाल मीणा सयुक्त उप निरीक्षक,कांस्टेबल कपिल सुथार,जितेंद्र सिंह ने कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाई

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!