
हेरम्ब जोशी पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर के सुपरविजन मे, थानाधिकारी थाना झल्लारा धर्मेन्द्रसिंह वाघेला के निर्देशन में अवैध 250 टन बजरी स्टोक जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।मामले की सूचना प्राप्त हुई कि साजनोत गांव के पास मुख्य मार्ग के पास बड़ा बजरी स्टॉक है जांच करने पर पता चला कि यह स्टॉक अवैध है।जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया।उक्त बजरी भण्डारण एवं खनन केशवलाल पिता कालु मीणा निवासी
साजनोत द्वारा अवैध तरीके करना पाया गया है।जिस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही जारी है।धर्मेन्द्रसिह वाघेला थानाधिकारी पुलिस थाना झल्लारा,पुजीलाल मीणा सयुक्त उप निरीक्षक,कांस्टेबल कपिल सुथार,जितेंद्र सिंह ने कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाईWhatsApp us