संघ शताब्दी वर्ष पर कुराबड़ उपखंड में पहली बार भव्य पथ संचलन का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर जिले में कुराबड़ संघ शताब्दी वर्ष पर कुराबड़ में ऐतिहासिक पथ संचलन, 300 स्वयंसेवकों ने लिया भाग
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज उदयपुर जिले के कुराबड़ उपखंड में पहली बार भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति, अनुशासन व सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कुराबड़ में कार्यक्रम का आयोजन:- कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह 11 बजे जैन बोर्डिंग में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण से हुआ। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों, बस्तियों और मोहल्लों से होता हुआ पुनः जैन बोर्डिंग पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। संचलन के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।समाज का व्यापक समर्थन  इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सराहनीय रही। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अपील की थी कि वे इस कार्यक्रम में सहभागी बनें और अपनी सामाजिक चेतना को जाग्रत करें – जिसे जनता ने पूरे जोश और सहयोग के साथ निभाया।
संघ के शताब्दी वर्ष में हुआ यह पहला पथ संचलन लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा और आगामी आयोजनों के लिए एक प्रेरणा बनेगा

 रिपोर्टर अशोक वैरागी कुराबड़,

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!