सलूम्बर जिले में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सलूम्बर नगर के स्वयंसेवको द्रारा रविवार को नगर के मुख्यमार्गों से होकर नगर की चारों चारभुजा, बाबा रामदेव, कृष्ण नगर व जागेश्वर बस्तियों के पथ संचलन निकले। जिला मुख्यालय स्थित नगर के राजमहल परिसर से 5 बजे एवं पुर्बिया समाज परिसर से 5 बजकर 4 मिनट पर संचलन शुरू हुआ जो हर मंदिर, मुस्लिम बस्ती, चुंगीनाका, पुराना पोस्ट ऑफीस गली, नागदा बाजार, नंगारचियो की गली, बस स्टैंड, लिंक रोड, गांधी चौक, सूरज पोल रोड, खटीक वाडा, वाल्मीकि बस्ती, जोगीवाड़ा, गरबा चौक, श्रद्धानंद मार्ग, पुलिस चौकी, गाँधीचोक , बड़ा गणपति मंदिर, होली चौक, आजाद मोहल्ला, माहेश्वरी नोहरा, पटेल वाड़ा, विनायक चौक, विलो का दरवाजा, पुरोहित वाड़ी होते हुए दोनों संचलन का द्विवेणी संगम पुलिस चौकी के सामने हुआ जहाँ बड़ी मात्रा में समाज जनों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। जहाँ से चलते हुए दोनों संचलन माध्यमिक विद्यालय पहुंचे जहाँ संचलन का समापन हुआ नगर कार्यवाह रणजीत पुर्बिया ने बताया कि पथ संचलन में स्वयं सेवको ने पूर्ण गणवेश के साथ घोष के अभिवादन पर कदम -ताल मिलाते हुये संचलन में चल रहे थे । नगर वासियों ने नगर में संचलन का स्वागत अपने घरों के बाहर जगह जगह रंगोलिया बनाकर ,तोरण द्वार लगाकर तथा वंदे मातरम, जय शिवा सरदार की जय महाराणा प्रताप की , भारत माता की जय जैसे उद्घोष लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।इस दौरान नगर संघचालक मुकेश शाह व खंड संघचालक पूंजीलाल वरनोति, विभाग मार्ग मुख्य प्रमुख माधव वरनोति, जिला प्रचारक दीपक कुमार उपस्थित रहे

संवाददाता विनोद गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!