मातृ सम्मेलन का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर में नवरात्र के पावन अवसर पर मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ सम्मेलन का कार्यक्रम दिव्य ज्योति जागृति संस्थान डूंगरपुर और सर्व आशुतोष जी महाराज की शिष्या साध्वी कनकेश्वर भारती जी के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी देवराम मेहता आसपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं पत्रकार अतुल भावसार रेखा भारती नवीन भंवर मेहता जसवंत कंवर मांडव आदि और सैकड़ो की संख्या में माताएं उपस्थित थी प्रथम चरण के कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं की तरफ से शील्पा जोशीऔर गायत्री मेहता ने मां जगदंबा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया तत्पश्चात सभी माताओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें तोरण बनाओं हार बनाओं सूई धागा दौड़ बेलून रेस बिन्दी लगाओं नीबू चम्मच दौड़, साड़ी पहनाओ आदि प्रतियोगिता शामिल थी सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
मातृ सम्मेलन के द्वितीय चरण में समारोह का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम संस्थान की प्रबंध निदेशक नागेंद्र सिंह सटोडा ने सभी अतिथियों एवं माताओं का शब्द सुमनों से स्वागत किया और बेस्ट पेरेंटिंग की गुर बताए मुख्य अतिथि साध्वी ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता बालक की प्रथम गुरु है बालक के सर्वांगीण विकास में उसकी महति भूमिका है। घर में जैसा माहौल होता है वैसा ही बालक आगे सीखता है और उसी अनुसार उसका भविष्य निर्माण तय होता है कार्यक्रम के अध्यक्ष देवराम मेहता ने अपने उद्बोधन में बालकों के संस्कारों के निर्माण पर जोर दिया और कहां की आधुनिकता की होड़ में अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए और मोबाइल पर फूहड़ता से दूर रखकर माताओं को अपने बालकों को देश के सुनागरिक बनाने पर जोर देना चाहिए विशिष्ट अतिथि अतुल जी भावसार ने मेवाड़ी संस्कृति और नवरात्र पर्व अपना उद्बोधन दिया विद्यार्थियों ने मातृशक्ति पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको भाव विह्वल कर दिया प्रधानाध्यापिका संगीता पांचाल ने विद्यालय के नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को स्मृति चिन्ह भेट कर सबको सम्मानित किया आभार सांस्कृतिक प्रभारी भावना मेहता ने व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन ज्योतिका जैन एवं जयेश खटीक ने किया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’