सलूंबर जिले के समीप श्री श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ बावसी शक्ति पीठ, रंदेला धाम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सलूंबर जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं कल्लाजी महाराज की शोभायात्रा के साथ
हुई। चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था। स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एवं कल्लाजी के अनन्य भक्त पहुंचे
* कल्लाजी महाराज की भव्य सजावट
* बच्चों के लिए झूले, खेल व
* ग्रामीण हस्तशिल्प व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी
मेले में सुरक्षा प्रशासन व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चिकित्सा शिविर, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और पार्किंग जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
मेले में आए भक्तों ने बताया कि कल्लाजी महाराज की शक्ति, कृपा और आस्था का ये केंद्र उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। हर वर्ष यहाँ आकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक बल मिलता है
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कल्लाजी महाराज की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आने वाले वर्षों में इसे और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इस मेले सलूंबर विधायक शांता अमृत लाल मीणा भी इस मेले पहुंची उसके बाद कल्लाजी बावसी के दर्शन कर मेले में गुम कर आनंद लिया
रिपोर्टर हितेश सुथार नौली







