राजसमंद जिले में माता के नौ रूपों की दिव्या शोभायात्रा में उमडा श्रद्धालुओं का जन सैलाब आवरी माता मंदिर से विशाल शोभा यात्रा एवं भंडारे
देवनारायण मंदिर से निकली दिव्य यात्रा भक्ति एवं शक्ति और संस्कृति का भवय संगम
शक्ति की आराधना आस्था की पुकार और भक्ति भाव से उत्पुरोहित वातावरण के बीच आज सांगावास स्थित आवरी माता मंदिर से माता के नौ रूपों की भव्य शोभा यात्रा देवनारायण मंदिर से 101 कलश के साथ निकाली गई। यह आयोजन श्रद्धालुओं के द्वारा आयोजित किया गया ,पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ हुआ।
माता के दरबार में ढोल नगाड़ों की गूंज डीजे की मधुरधुनो एवं जयकारों की गूंज के साथ माता रानी की शोभायात्रा निकाली गई ,शोभायात्रा में जनमानस के दिलों में आस्था की लहर दौड़ गई ।माता की शोभायात्रा की झांकियां ने मानो धरती पर साक्षात् देवी के अवतारों को साक्षात कर दिया।
” शोभा यात्रा का मार्ग एवं मुख्य आकर्षक ।”
शोभा यात्रा देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पहुंची।
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जेकारों एवं भक्ति नृत्य में लीन थे। महिलाएं सिर पर कलश लेकर माता की सेवा में समर्पित दिखा।
श्री देवनारायण मुख्य भूमिका निभाई भंडारा में मां पर शादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
भोपाजी पृथ्वीराज ने कहा कि माता रानी की महिमा अपार है ।जो असंभव को संभव बना दिया जाता है। माता के लंबे हाथ है!