सांसद युवा खेल महोत्सव 2025 का कल्याणा कला में शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर झल्लारा। 9 अक्टूबर 2025 को स्थानीय ग्राम पंचायत कल्याणा कला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांसद युवक खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। शुभारंभ

कार्यक्रम में अध्यक्षता प्रधानाचार्य धूलचंद मीणा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह को गोपावत एवं मुकेश कलाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश सालवी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता लालू राम पटेल, शंकर पटेल एवम् स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।  सांसद युवा खेल महोत्सव भारतीय जनता पार्टी मंडल भबराना के ग्राम पंचायत कल्याणा कला में मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह गोपावत ने उदघाटन किया। जहां  गोपावत ने कहा खेलों से आपसी प्रेम बढ़ता है एवं युवाओं के लिए खेल बहुत आवश्यक है शिक्षा के साथ में खेल भी होना जरूरी है। इस कार्यक्रम के तहत कुर्सी रेस एवं वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता कुर्सी रेस में प्रथम कविता कक्षा आठवीं, द्वितीय दीपिका पटेल कक्षा सातवीं एवम् बॉलीबॉल में प्रथम कक्षा ग्यारहवीं के खिलाड़ी रहे।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!