राज्य स्तरीय 17वर्षीय सॉफ्ट बाल टूर्नामेंट में विजेता सलूंबर टीम का भव्य स्वागत एवम् सम्मान* *खिलाड़ियों को खेल विभाग से सॉफ्ट बाल कीट एवं ट्रैक सूट देने की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर । 69वी राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल U – 17 बॉयज टूर्नामेंट विजेता सलूंबर टीम का कलेक्टर अवधेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जिला सलूंबर राजेश यादव एवं जिला शिक्षा अधिकारी महेश आमेटा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश पटेल खेल अधिकारी सलूंबर अशोक चौधरी प्रारंभिक शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी कमलेश शर्मा द्वारा खिलाड़ियों एवं सॉफ्टबॉल कोच पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत, NIS कोच प्रकाश चन्द्र सुथार, जयदीप सिंह चौहान ,धर्मेंद्र कुमार चौबीसा लक्ष्मण सालवी का कलेक्टर द्वारा सॉफ्ट बॉल खिलाड़ियों का सम्मान करके सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल विभाग से रुपए 5 लाख तक सॉफ्टबॉल की खेल सामग्री एवं सभी प्लेयर को ट्रैक सूट प्रदान करने की घोषणा की एवं गोल्ड मेडल विजेता ट्रॉफी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा पंचायत समिति सभागार में सलूंबर जिले के समस्त शारीरिक शिक्षक द्वारा विनय जोसफ, केसर सिंह चौहाने,वाक्पीठ अध्यक्ष जय प्रकाश माल सचिव देवीलाल बुनकर सचिव नारायण मेहता देवीलाल गोखले परस राम जोशी, मणी लाल मेहता ,
वेला राम मीणा, दिनेश कुमार मीणा,शेखर मीणा,राजेंद्र मेहता, कन्हैया लाल मीणा एवं समस्त सलूंबर जिला शारीरिक शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं कोच का माला पगड़ी अपर्णा पहनाकर स्वागत किया एवं पुष्पेंद्र सिंह द्वारा सॉफ्टबॉल खेल पर प्रकाश डाला एवं प्रकाश सुथार द्वारा विजेता टीम खिलाड़ियों की राज्य स्तर की तैयारी के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी ने सॉफ्टबॉल खेल पर प्रकाश डाला एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलाडियों का प्रोत्साहित किया एवं फाइनल में जीतने के लिए एवं बच्चों का अच्छा प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं ब्लॉक शिक्षक अधिकारी कमलेश पटेल द्वारा उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को सलूंबर जिले का राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर खिलाड़ियों एवं कोच के द्वारा विजेता ट्राफी जिला शिक्षा अधिकारी महेश आमेटा एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश पटेल को विजेता ट्रॉफी कार्यालय के लिए सुपुर्द की।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!