थाना सलूंबर पुलिस ने वृद्ध से लूट की वारदात का किया खुलासा — दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में सलूंबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सलूंबर।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव द्वारा जिले में लूट व नकबजनी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा एवं वृताधिकारी श्री हेरम्ब जोशी के निकट पर्यवेक्षण में, थाना अधिकारी श्री हेमन्त चौहान के नेतृत्व में ग्राम बस्सी में हुई वृद्ध के कान की बाली तोड़कर लूट की वारदात का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना विवरण

दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी नाथूसिंह राठौड़ (उम्र 80 वर्ष, निवासी नाकावत बस्सी झुंझावत) ने रिपोर्ट दी कि वह अपने घर के पीछे हैंडपंप पर पानी भर रहा था, तभी दो बदमाश आए और उसके कानों से सोने की बाली (1 तोला) तोड़कर फरार हो गए। प्रार्थी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, परंतु आरोपी भाग निकले। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच एवं कार्रवाई थाना सलूंबर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण, संपत्ति संबंधित अपराधियों की निगरानी, और विशेष टीम का गठन किया। टीम के अथक प्रयासों से
लखमा उर्फ लक्ष्मण (26 वर्ष) निवासी बेडावल फला कावड़िया तथा लालुराम उर्फ नकला (30 वर्ष) निवासी गामडापाल जेलावत फला
दोनों को डिटेन कर पूछताछ की गई।पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया, जबकि एक अन्य साथी की तलाश जारी है। अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ लखमा उर्फ लक्ष्मण पिता पुनिया मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेडावल फला कावडिया
2️⃣ लालुराम उर्फ नकला पिता गोतम जी मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी गामडापाल जेलावत फला

गठित पुलिस टीम

1. श्री हेमन्त चौहान – थानाधिकारी सलूंबर

2. श्री प्रवीण सिंह (हेड कानि 17) – चौकी प्रभारी गामडापाल

3. श्री शम्भु सिंह (हेड कानि 77) – थाना सलूंबर 4. श्री पुष्कर

(कानि 367) – थाना सलूंबर 5. श्री ईश्वर सिंह (कानि 369) – थाना सलूंबर 6. श्री राकेश (कानि 278) – डीएसटी जिला सलूंबर 7. श्री सौरभ (कानि 210) – चौकी गामडापाल 8. श्री कुलदीप (कानि 212) – चौकी गामडापाल 9. श्री पंकज (कानि 225) – चौकी गामडापाल 10. श्री धमेंन्द्र सिंह (कानि 139) – थाना सलूंबर 11. श्री हेमेंद्र सिंह (कानि 154)– साइबर सेल सलूंबर

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!