सलूंबर जिले के झल्लारा थाना पुलिस का मानवीय चेहरा — बेहोश वृद्धा को सुरक्षित पहुंचाया घर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा (सलूंबर) — थाना झल्लारा क्षेत्र के जेताना गांव रोड पर एक वृद्ध महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर झल्लारा थाना के सूचना अधिकारी श्री नीरज पाटीदार मौके पर पहुंचे।
वृद्ध महिला का नाम गेबी बाई गायरी, निवासी छोटी विरवा गांव बताया गया। महिला की पहचान के बाद श्री नीरज पाटीदार ने स्वयं के वाहन से उसे सुरक्षित उसके घर छोटी विरवा गांव पहुंचाया।
इस मानवीय कार्य के लिए श्री नीरज पाटीदार की हर ओर सराहना की जा रही है। उन्होंने न केवल वृद्धा को सुरक्षित घर पहुँचाया बल्कि उसके परिजनों से फोन पर बात कर जानकारी दी और संभालने की सलाह भी दी।
यह कार्य पुलिस के “जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा” के भाव को सच्चे अर्थों में दर्शाता है।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!