राजसमंद फुतिया खेड़ा बरार में पांचो बैठक की आम सभा श्री प्रकाश चंद्र नागर की अध्यक्षता में अखिल सालवी महासभा एवं विकास संस्थान मियाला की अध्यक्षता में बैठको की आम सभा आयोजित की गई ।जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित किए गए आज की आम सभा का आयोजन बरार गांव के 6 गांव में 27 बाड़ियां जिसमें 16 गोत्र के लोगों ने मिलकर इसका आयोजन किया ।जिसमें इनके द्वारा कोटातो की बैठक से अलग बैठक के रूप में दर्जा प्राप्त करने हेतु अलग से निवेदन किया। जिसे आम सभा द्वारा स्वीकार किया की बरार गांव को अलग से बैठक करने की आम स्वीकृति दी गई भविष्य में अभी पांच बैठक के स्थान पर छह बैठक मानी जाएगी। उपली बैठक, 24 गांव बैठक ,बरार कोठातो की बैठक घोड़ावटी, व सिलोटी ,मदरिया ,यह बैठके रहेगी इसमें बरार गांव को पूर्ण बैठक का दर्जा दिया। जिसमें स्वतंत्र रूप से अपनी बैठक के पूर्ण अधिकार होंगे। उक्त निर्णय आमसभा में आज दिनांक 29 10 2025 को फुतिया खेड़ा (बरार )में सर्व समति से लिया गया सभा की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र नगर टॉडगढ़ द्वारा की गई।