72 घंटों में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस थाना झल्लारा द्वारा 72 घंटों में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा तथा पुलिस उप अधीक्षक (वृत सलूम्बर) श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में, थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। प्रकरण संख्या 221/25 धारा 115(2), 126(2), 109(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज हुआ।
घटना के अनुसार, 26 अक्टूबर को लोहागढ़ निवासी पीड़ित अशोक मीणा पर राया मीणा व उसके साथियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अशोक को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी

1️⃣ रायचन्द उर्फ राया मीणा (22)
2️⃣ कालुलाल उर्फ कालिया मीणा (19)  दोनों निवासी मंगरी फला लोहागढ़, थाना पारसोला, जिला प्रतापगढ़
को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को डिटेन कर माननीय मजिस्ट्रेट सलूम्बर के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम

श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला, थानाधिकारी श्री पुंजीलाल, सउनि श्री महेन्द्र सिंह बडावली, एचसी 26 (विशेष भूमिका) श्री भरत पाटीदार, एचसी 74 श्री जितेन्द्र सिंह, कानि 344 श्री कपिल सुथार, कानि 209 श्री किर्तिध्वज सिंह, कानि 168

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!