
अधिकारी श्री दयानंद जी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री नारायण सिंह जी तथा ब्लॉक आरपी श्री हरि सिंह जी रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार सालवी ने की।कार्यक्रम के दौरान निर्णायक कमेटी में प्रधानाचार्य श्रीमती भारती अरोड़ा, देवेंद्र सिंह कच्छावा, उप प्रधानाचार्य श्री प्रदीप सिंह रावत तथा व्याख्याता श्रीमती पूनम सनाट्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम समिति के सदस्य प्रधानाचार्य श्री प्रदीप जी पालीवाल एवं व्याख्याता श्री घनश्याम सिंह जी रावत भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।मंच संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ अध्यापक श्री सुरेंद्र सिंह सोहू ने कुशलतापूर्वक निभाई। देवगढ़ ब्लॉक के सभी विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 21वीं सदी के कौशल पर आधारित चर्चा सत्र में विद्यार्थियों ने विस्तृत रूप से भाग लिया। छात्र वर्ग में पायल गुर्जर (स्थानीय विद्यालय) तथा हरि सिंह (नरदास का गुड़ा विद्यालय) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं ₹1,100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री दयानंद जी ने अपने संबोधन में प्रबल 2025 की थीम पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को शिक्षा में नवाचार और समग्र विकास का माध्यम बताया। प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार सालवी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, समिति सदस्यों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।यह आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। यह जानकारी विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह कविया ने दी।WhatsApp us