ग्राम सेमारी के दमावत मोहल्ला (जोशी कॉलोनी) में नाली का गंदा पानी बना परेशानी का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर सेमारी के दमावत मोहल्ला (जोशी कॉलोनी) में पिछले कई दिनों से नाली का अपशिष्ट जल आवागमन मार्ग पर फैला हुआ है। इस गंदे पानी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने भी इस समस्या की सुध नहीं ली है। नालियों की सफाई अधूरी पड़ी है और थोड़ी खुदाई के बाद ठेकेदार भी गायब हो गया है।गंदगी के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं, वहीं मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ने की आशंका है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उनका कहना है कि आखिर कब तक उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ेगा और कब तक जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि जागेंगे

रिपोर्टर जितेन्द्र पांचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!